जुलाई के महत्वपूर्ण दिवस
1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस - प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को देश भर में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के रूप में मनाया जता है।
यह दिन प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है।
उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनकी मृत्यु भी इसी तारीख को हुई थी।
1 जुलाई: राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस - प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस’ मनाया जाता है।
आज के दिन डाक कर्मचारियों की कड़ी मेहनत जश्न मनाया जाता है और उनके द्वारा किये गये कार्यों को महत्त्व दिया जाता है, जिसमें यह सुनिश्चित करना कि आपका मेल और डिलीवरी आपको सुचारू रूप से और समय पर मिले, शामिल है।
2 जुलाई- विश्व खेल पत्रकार दिवस - खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है, यह व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करता है। हम सभी को बचपन में कुछ न कुछ खेल खेलने में बहुत मज़ा आता था।
इसलिए, हर साल 2 जुलाई को दुनिया भर के सभी ‘खेल पत्रकारों ’ को समर्पित किया गया है।
खेल पत्रकार वे होते हैं जो खेल और आयोजनों से संबंधित समाचारों को कवर करने और लिखते हैं।
6 जुलाई- विश्व जूनोज दिवस - एवियन इन्फ्लूएंजा, इबोला और वेस्ट नाइल वायरस जैसी जूनोटिक बीमारी के ख़िलाफ़ पहले टीकाकरण के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 6 जुलाई को ‘विश्व ज़ूनोज़ दिवस’ मनाया जाता है।
ज़ूनोसिस एक संक्रामक रोग है जो ग़ैर-मानव जानवरों से मनुष्यों में फैलता है।
11 जुलाई- विश्व जनसंख्या दिवस - प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया जाता है।
इस दिन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाले मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करना है।
12 जुलाई- विश्व मलाला दिवस - संयुक्त राष्ट्र ने युवा शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के सम्मान में 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस के रूप में घोषित किया।
यह दिन वैश्विक नेताओं से अपील करने के लिए मनाया जाता है कि वे अपने देश में हर बच्चे के लिए अनिवार्य और मुफ़्त शिक्षा मुहैया कराएं।
17 जुलाई- विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस - हर साल 17 जुलाई को दुनिया भर में विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है क्योंकि यह दिन सन् 1998 में रोम संविधि को अपनाने की वर्षगांठ है।
18 जुलाई- नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस - प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को हम ‘नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाते हैं ताकि एक ऐसे व्यक्ति की विरासत पर प्रकाश डाला जा सके जिसने 20वीं सदी को बदल दिया और 21वीं सदी को आकार देने में मदद की।
यह सभी के लिए नेल्सन मंडेला को प्रेरित करने वाले मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का क्षण है।
28 जुलाई- विश्व हेपेटाइटिस दिवस - प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को दुनिया भर में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ मनाया जाता है।
यह नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग का जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, क्योंकि इन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज़ की और वायरस के लिए एक नैदानिक परीक्षण और टीका विकसित किया।
29 जुलाई- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस - हर साल 29 जुलाई को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इससे दुनिया भर के लोग बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ा सकते हैं और एक विश्वव्यापी व्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं जिससे हम बाघों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए समर्पित हैं।
30 जुलाई- अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस - हर साल 30 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस’ मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर आज के दिन को साल 2011 में घोषित किया था।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य शांति प्रयासों को प्रेरित करने और समुदायों के बीच पुल बनाने के लिए देशों, लोगों
और व्यक्तियों के बीच दोस्ती को बढ़ावा देना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें